संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रथम विश्वयुद्ध के कारण

चित्र
  भूमिका  - 1914 ई. में प्रारम्भ हुआ प्रथम विश्व युद्ध न केवल यूरोप की, वरन् विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। इस युद्ध की आशंका बहुत समय पूर्व से ही  की जा रही थी। 1898 ई. में विस्मार्क न इस युद्ध के विषय में भविष्यवाणी करते हुए हर बेलिन (Herr Ballian) से कहा था, "मैं विश्व-युद्ध नहीं देखूंगा पर तुम देखोगे और यह पश्चिमी एशिया में प्रारम्भ होगा।" प्रसिद्ध अंग्रेज इतिहासकार  जे ए, आर मैरियर का विचार था कि यदि बिस्मार्क ने 1898 ई. में इस प्रकार की कोई  भविष्यवाणी कर दी थी तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है, क्योंकि सम्भवतः 1898 ई. तक बिस्मार्क यह समझ गया था कि जो बीज उसने बर्लिन कांग्रेस में बोया था उस के शीर्घ ही विध्वंसक प्रतिफलों का होना निश्चित था। मैरियट के इस विचार को कि विस्मार्क प्रथम विश्व युद्ध के लिए पूर्णरूपेण उत्तरदायी था,स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस युद्ध की पृष्ठभूमि में अनेक अन्य पहलू भी थे जिनका इस युद्ध को प्रारम्भ करने में कम योगदान नहीं था। तर्की  साम्राज्य निरन्तर दुर्वल होता जा रहा था तथा बाल्कान प्रदेश में हैप्सवर्गों व र...